Petrol-Diesel Price: बुधवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price:
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं। इस बीच, सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा शहर में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता हुआ, जबकि गाजियाबाद में तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी तेल के दाम आज बदल गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 94.77 रुपये लीटर बिक रहा है।
डीजल भी 40 पैसे गिरा और 87.89 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे चढ़कर 94.70 रुपये और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 87.81 रुपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 19 पैसे गिरावट के साथ 105.41 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.66 रुपये लीटर बिक रहा है।