Skip to content

Punjab News: पंजाब में किसानों और पुलिस में टकराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, जमकर हंगामा

Punjab News: पंजाब में किसानों और पुलिस में टकराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, जमकर हंगामा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस और किसानों के बीच टकराव देखने को मिला है। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के चीमा खुडी गांव में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। प्रशासन जब सुबह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा, तो किसानों ने विरोध किया। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिस बस की चपेट में आकर किसान गंभीर रूप से घायल

इसके साथ ही कई किसानों और महिलाओं को गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में ले जाया गया। इस दौरान एक किसान पुलिस बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार जमीन के लिए बहुत कम मुआवजा दे रही है।

Watch on Daily Samvad