डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकार इस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। आए दिन गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों सीएम मान (Bhagwant Mann) द्वारा नशा तस्करों को वार्निंग भी दी गई थी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसी को लेकर अब खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना (Ludhiana) में तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के मोती नगर इलाके में एक नशा तस्कर का घर तोडा गया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
नशा तस्कर फिलहाल जेल में बंद
जानकारी मुताबिक नशा तस्कर पर 5 मामले पहले नशा तस्करी के दर्ज है। फिलहाल अभी वह जेल में बंद है। नशा तस्कर को 10 साल की सजा हुई है। आरोपी का नाम लखन है जो मूलरुप से बिहार का रहने वाला है। आज अदालती कार्रवाई के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।








