Punjab News: पंजाब में पुलिस का छापा, 2 लाख ड्रग मनी समेत 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, बटाला।
Punjab News: पंजाब के बटाला (
Batala
) में पुलिस के बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के मुताबिक थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने गांव संगराए में एक घर में छापेमारी कर 2 किलो 206 ग्राम हैरोइन, 3 पिस्तौल, 2 लाख 30 हजार ड्रग मनी, दो मैगजीन, 10 राउंड जिंदा कारतूस और एक स्कूटरी बरामद करते हुए फरार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई अवतार सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान श्री हरगोबिंदपुर रोड पर स्थित गांव संगराए के पास पहुंचे तो मुखबिर ने गोपनीय सूचना दी कि गांव संगराए निवासी युवक आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र कुलविंदर सिंह नशा बेचने का धंधा करता है और अपने घर पर मौजूद है। यदि छापा मारा जाए तो मादक पदार्थ बरामद हो सकते हैं।
