Skip to content

Visa Free Entry: इस देश में जाने के लिए अब वीजा की नहीं है जरूरत, फ्री एंट्री के साथ घूम सकते हैं यहां

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Visa Free Entry: अगर आप भी कहीं विदेश जाकर घूमने का मन बना रहे है और वीजा (Visa) की झंझट से भी बचना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर दरअसल आज के समय में किसी देश का वीजा प्राप्त करना सबसे मुश्किल काम होता है बहुत बार ऐसा होता है कि हमने टिकट करवा ली होती है लेकिन उस समय वीजा नहीं मिल जाता है जोकि एक बहुत बड़ी परेशानी है।

टूरिज्म बढ़ाने के लिए फ्री वीजा की सुविधा

वहीं कुछ देश अपना टूरिज्म बढ़ाने के लिए फ्री वीजा की भी सुविधा देने लगे हैं, जिसमें थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर से लेकर अब इस लिस्ट में फिलीपींस ( Philippines ) देश भी जुड़ गया है। जी हां, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए दो नए वीजा-फ्री एंट्री विकल्प शुरू किए हैं।

14 दिन फिलीपींस घूम सकते

इसका मतलब है कि अब भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को फिलीपींस जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। अब भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा के 14 दिन फिलीपींस घूम सकते हैं। बता दे कि ये सुविधा सिर्फ घूमने के लिए दी जा रही है, न इसे आप बढ़ा सकते हैं और न ही किसी दूसरे वीजा में इसे बदल सकते हैं। वहीं अगर भारतीय नागरिकों के पास ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, कनाडा, शेंगेन देश, सिंगापुर या यूनाइटेड किंगडम के लिए वैलिड वीजा या परमानेंट रेजिडेंसी है, तो वे एक नए नियम के तहत 30 दिन तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

Watch on Daily Samvad