Skip to content

Wi- Fi: रो-रोकर चल रहा है wifi, पुरे सिग्नल पाने है तो जरूर करे ये काम

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Wi- Fi: आजकल WiFi का इस्तेमाल काफी आम बात है। बड़ी फॅमिली वालों के लिए तो ये और भी बेहतर डिवाइस है, जहां आपको इंटरनेट (Internet) के लिए अलग-अलग SIM कार्ड पर रिचार्ज नहीं करवाना पड़ता। घर में Wifi होने पर कॉल ऑनली प्लान या छोटे डेटा पैक से भी काम चल जाता है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर हालांकि इस डिवाइस के साथ कभी-कभी कुछ समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। दरअसल, कई बार घर में Wifi के सिग्नल सही नहीं आते जिससे इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है और यूजर एक्सपीरियंस खराब होने लगता है। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं तो टेंशन न लें। आज हम आपको इसे ठीक करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। [caption id="attachment_5710" align="aligncenter" width="800"] internet[/caption]

राउटर का अपडेट करें सॉफ्टवेयर

कई बार किसी बग की वजह से भी WiFi की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है। ऐसे में कंपनियां समय-समय पर वाईफाई राउटर का भी फर्मवेयर अपडेट जारी करती है। इसलिए जैसे फोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जरूरी है, वैसे ही Wifi के लिए भी सॉफ्टवेयर अपडेट बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ Wifi के सिग्नल बेहतर हो सकते हैं, बल्कि इससे और ज्यादा बेहतर इंटरनेट स्पीड भी मिल सकती है।

राउटर की जगह बदलें

अगर आप चाहते हैं कि घर के हर कोने में आपको इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिले तो इसके लिए आपको राउटर की सही जगह सेलेक्ट करनी होगी। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि राउटर को हाईट पर रखना बेहतर होता है जिससे आपको तगड़ी इंटरनेट स्पीड और अच्छी रेंज भी मिलेगी।

टाइम टू टाइम रीस्टार्ट करें

जैसे फोन को टाइम टू टाइम रीस्टार्ट करने पर ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है, वैसे ही Wifi को भी अगर आप टाइम टू टाइम रीस्टार्ट करते हैं तो और ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस ले सकते हैं। राउटर को 1 से 2 मिनट बंद रखें इसके बाद इसे फिर से ऑन करें। ऐसा करने पर आप देखेंगे कि पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलने लगेगी।

WiFi रिपीटर या बूस्टर

अगर आपका घर काफी बड़ा है तो ऐसे में आप WiFi के सिग्नल को बूस्ट करने के लिए वाईफाई रिपीटर या बूस्टर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मार्केट में ये आपको काफी सस्ते में मिल जाएंगे। एक बार इन्हें लगाने के बाद आपको बेहतर सिग्नल तो मिलेंगे साथ ही इंटरनेट स्पीड में भी काफी फर्क देखने को मिलेगा।

फालतू डिवाइस हटाएं

अगर आपने अपने WiFi के साथ कई फालतू डिवाइस भी कनेक्ट किए हुए हैं तो इनको भी डिस्कनेक्ट कर दें। इससे भी आपको Wifi की बेहतर स्पीड मिलेगी। ये फालतू डिवाइस वाईफाई की परफॉर्मेंस को डाउन कर देते हैं जिससे आपको प्राइमरी डिवाइस पर कम स्पीड मिलती है। https://youtu.be/sR0QrYp3Fmo

Watch on Daily Samvad