Skip to content

Aaj ka Panchang: आज है देवशयनी एकादशी, भगवान विष्णु जी की करें पूजा, जाने आज का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज है देवशयनी एकादशी, भगवान विष्णु जी की करें पूजा, जाने आज का पंचांग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 6 July 2025: आज 6 जुलाई 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday) । आज के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। अत: आज यानी 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2025) मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रख रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार सनातन शास्त्रों में निहित है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग ( (Aaj ka Panchang 06 July 2025) ) और जानते हैं शुभ मुहूर्त और योग के विषय में।

देवशयनी एकादशी

देवशयनी एकादशी, जिसे हरिशयनी या पद्मा एकादशी भी कहा जाता है, आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस दौरान शुभ कार्य, जैसे विवाह आदि, रोक दिए जाते हैं और साधना, जप, तप और दान का महत्व बढ़ जाता है। इस वर्ष देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को पड़ रही है।

धार्मिक मान्यता

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर शयन करते हैं और चार महीनों तक वहीं रहते हैं। इस समय को देवशयन काल माना जाता है। इन चार महीनों के दौरान भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु व्रत, उपवास और विशेष पूजा करते हैं।

एकादशी की अवधि-

  • एकादशी तिथि आरंभ- शाम 06:58 बजे से, 05 जुलाई 2025
  • एकादशी तिथि समाप्त- रात्रि 09:14 बजे तक, 06 जुलाई 2025
[caption id="attachment_9679" align="aligncenter" width="800"] Lord Vishnu Ji Lord Vishnu Ji[/caption]

आज का पंचांग (Panchang 6 July 2025)

  • आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त - 6 जुलाई रात 09 बजकर 14 मिनट तक
  • संवत - 2082
  • साध्य योग - रात 09 बजकर 27 मिनट तक
  • वणिज करण - सुबह 08 बजकर 08 मिनट तक
  • दिन- रविवार
  • ऋतु - ग्रीष्म

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 23 मिनट पर चंद्रोदय - दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर चंद्रास्त- 7 जुलाई देर रात 2 बजकर 07 मिनट पर [caption id="attachment_61024" align="aligncenter" width="800"] lord vishnu ji[/caption]

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - शाम 50 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 39 मिनट तक यमगंडा - दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक

Watch on Daily Samvad