Skip to content

Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा का गोचर बुध की राशि मिथुन में, जाने अपना राशिफल

Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा का गोचर बुध की राशि मिथुन में, जाने अपना राशिफल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: आज 24 जुलाई 2025 की तारीख है, गुरुवार ( Thursday ) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 24 जुलाई गुरुवार का दिन है और आज हरियाली अमावस्या है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर बुध की राशि मिथुन में है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हरियाली अमावस्या पर ब्रह्रा शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ साबित हो सकता है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 24 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको व्यक्तिगत मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बटवारा भी आसानी से हो जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और परिवार के सदस्यों का कामों में आप पूरा साथ देंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलेंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आपको अपना समय का सदुपयोग करना होगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने स्मरण शक्ति को बनाए रखें। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने कामों में आगे बढ़ें, तो आपके लिए बढ़िया रहेगा। आवश्यक कामों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आपके कामों में आपको पूरा समर्थन देना होगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। पिताजी के सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनका पूरा लाभ मिलेगा और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। पैतृक मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरतें। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आपको किसी काम को लेकर वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। शासन-सत्ता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपसे कामों में कोई गलती हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। जो विद्यार्थी बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको सुखमय पलों का आनंद लेंगे, लेकिन आप किसी बड़े लक्ष्य पर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करना होगा। राजनीति की ओर जो लोग कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी बड़े पद की मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। वाणी और व्यवहार पर आपको संयम रखना होगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और जीवनसाथी से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे बढ़ाने के बजाय काम करने की कोशिश करें। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको संतान से सबंधित कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कामकाज में सहजता दिखानी होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको व्यापार से संबंधित यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है और किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान दें। जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है। आप किसी प्रलोभन में आकर कोई काम ना करें और आपकी लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज आप किसी वाद-विवाद से दूर ही रहें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आधुनिक विषयों में आपकी काफी रुचि रहेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य को मजबूत करके चलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिनके कहने में आकर आप कोई जोखिम उठाने से बचें। जरूरी कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे और आपके बिजनेस में भी आप कामों में बदलाव कर सकते हैं।

Watch on Daily Samvad