Skip to content

Daily Horoscope: आज अनुराधा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, जाने अपना राशिफल

Daily Horoscope: आज अनुराधा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, जाने अपना राशिफल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 7 July 2025: आज 7 जुलाई 2025 की तारीख है, सोमवार  (Monday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 7 जुलाई, सोमवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मंगलदेव की राशि वृश्चिक में है। आज आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का शुक्र के साथ समसप्तक योग का बनना बहुत ही शुभ साबित होगा। आज के दिन अनुराधा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बना हुआ है। आज का दिन पांच राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 7 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। आप अपनी माताजी से चल रहे किसी वाद-विवाद को बातचीत के जरिए दूर करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल कर सकते हैं, जिसमें आप जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपको टेंशन बनी रहेगी, लेकिन यदि आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी किसी बात को लेकर आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल मुलाकात करने आ सकता है। रक्त संबंधी रिश्तों में आपको मजबूती लानी होगी। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको वाहनों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप संतान को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। परिवार के सदस्यों में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद छिड़ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरी आने की संभावना है। आपकी कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप किसी को धन उधार थोड़ा सोच समझ कर ही दें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माताजी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको किसी नई नौकरी से ऑफर आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। माताजी से आपकी कहासुनी होने के संभावना है। आप किसी से कोई लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करें। यदि आप किसी से मांगकर वाहन चलाएंगे, तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आप अपनी सेहत को लेकर भी एतियात बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए शाबाशी मिलेगी और आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह पाकर काफी खुश होंगे। परिवार में भी एकता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, क्योंकि संतान को किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे और आप अपने मन की इच्छाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में मन मुताबिक लाभ पाकर काफी खुश होंगे, क्योंकि आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें। आपके मन में नई ऊर्जा रहने से आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। यदि आप विदेशों से व्यापार कर रहे थे, तो आप किसी अजनबी पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो वह भी खत्म होगा। आप अपने घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया सोचेंगे, जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों से घबराएंगे नहीं। किसी कानूनी मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

Watch on Daily Samvad