Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बाबा चुप शाह दरबार में लगाई हाजिरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भाजपा (BJP) नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने नकोदर रोड पर बादशाहपुर पावर हाउस बिजली घर में स्थित बाबा चुप शाह दरबार मेंआयोजित वर्षिक मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर हाजिरी लगाई। दरबार की गद्दीनशीन माता महिंद्र कौर से आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
पूर्व सांसद सुशील रिंकू
(Sushil Rinku)
ने मेले में हाजिरी लगाते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी दरबार में श्रद्धापूर्वक मेले का आयोजन किया गया। मेले में पंजाब समेत दूर दूर से श्रद्धालुओं ने आकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दरबार के सेवादारों ने सुशील रिंकू को सम्मानित किया।