Skip to content

Punjab Weather Update: जाने पंजाब में अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पिछले हफ़्ते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हुई, जिससे तापमान में काफ़ी गिरावट आई है। आज पंजाब (Punjab) में भीषण गर्मी ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बारिश जारी रहेगी

वहीं मौसम विभाग ( IMD ) ने अपने ताज़ा अपडेट में कहा है कि बारिश जारी रहेगी। आज रात से मौसम एक बार फिर बदलेगा। तेज़ हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, इन राज्यों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। [caption id="attachment_30541" align="alignnone" width="800"] Heavy Rainfall Heavy Rainfall[/caption]

धीरे-धीरे कम हो रहा मौसमी असर

मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा और तेलंगाना में मानसून कमजोर बना हुआ है। कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इन इलाकों में मौसमी असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Watch on Daily Samvad