Skip to content

Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए हैं। आज ग्‍लोबल मार्केट में भी क्रूड के भाव में तेजी दिख रही है और ज्‍यादातर शहरों में भी तेल के दाम बदल गए हैं।

कीमतों में कोई बदलाव नहीं

दिल्‍ली, मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 95.12 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 28 पैसे चढ़ा और 88.29 रुपये लीटर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे गिरावट के साथ 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 30 पैसे गिरकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 15 पैसे गिरावट के साथ 105.60 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 15 पैसे गिरकर 91.83 रुपये लीटर बिक रहा है। चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad