Skip to content

Russia Plane Crash: यात्रियों से भरा विमान क्रैश, 50 लोग थे सवार; कुछ घंटे पहले कंट्रोल रूम से टूटा था संपर्क

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Russia Plane Crash: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रूस (Russia) का यात्रियों से भरा विमान चीन (China) की सीमा के पास क्रैश हो गया है जिससे हड़कंप मच गया है।

विमान चीन की सीमा के पास क्रैश

मिली जानकारी के मुताबिक रूस ( Russia ) का एक यात्री विमान चीन की सीमा के पास क्रैश हो गया है। रॉयटर्स के मुताबिक ये विमान रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में उड़ रहा था। इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित लगभग 50 लोग सवार थे। [caption id="attachment_79362" align="alignnone" width="1200"] Russia Plane Crash Russia Plane Crash[/caption]

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी के मारे जाने की आशंका है। इससे पहले विमान का एटीसी यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूटने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब साफ़ हो गया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लोकल इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि विमान खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था। यह चीन की सीमा के पास है। टिंडा पहुंचने से पहले वह रडार से गायब हो गया और उसका संपर्क टूट गया। घटना के तुरंत बाद से ही राहत और बचाव टीम को रवाना कर दिया गया था।

सवार थे 50 लोग

रूस की स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने पुष्टि की है कि हादसे की जगह का पता चल चुका है। एक बचाव हेलीकॉप्टर ने विमान के जलते हुए मलबे को घने जंगलों में देखा। विमान में कुल 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें 43 यात्री थे। [caption id="attachment_79378" align="alignnone" width="1200"] Russia Plane Crash Russia Plane Crash[/caption] इनमें 5 छोटे बच्चे भी शामिल थे। विमान में 7 क्रू मेंबर भी थे।  

Watch on Daily Samvad