डेली संवाद, जालंधर।
Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 22 August 2025: आज 22 अगस्त 2025 की तारीख है,
शुक्रवार (Friday)
का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज, शुक्रवार 22 अगस्त का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि के बाद सिंह राशि में होगा।
आज के दिन सुख और वैभव के देवता शुक्र,चंद्रमा और बुध ग्रह का त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसी के साथ आज के दिन कलानिधि, लक्ष्मी नारायण और सुनफा योग का शुभ संयोग बना हुआ है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 22 August 2025)।
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"]

Aries Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, लेकिन आपको कामों में कुछ उलझनें आएंगी, जिससे आपको टेंशन भी रहेगी। आपको कामों समस्याएं भी हो सकती हैं।
आप अपने धन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें और यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको किसी दूसरे पर ना डालें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"]

Taurus Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके सुख-सुविधाएं बढ़ने से खुशी होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों को आप मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें।
जो विद्यार्थी अपने विषयों में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आप किसी सीनियर से सलाह मशवरा आवश्यक करें। आप किसी निर्णय को जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो बाद में आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"]

Gemini Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करेंगे, उनके लिए आप कुछ खाने पीने की चीज आदि भी लेकर आ सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।
वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सा संभलकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। रचनात्मक विषयों में काफी रुचि रहेगी। माता-पिता की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"]

Cancer Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला आपको टेंशन देगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा देने की कोशिश करेगा, जिसके लिए आपको अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का सोर्सो पर भी पूरा ध्यान देंगे।
परिवार में किसी वाद-विवाद को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो बाहरी व्यक्ति इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"]

Leo Daily Horoscope[/caption]
आज आपको अपने बढ़ते खर्चो को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई आदत परिवार के सदस्यों के लिए सिरदर्द बन सकती है।
आप अपने कामों को लेकर मिल बैठकर चले। जीवनसाथी से आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"]

Virgo Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।
आपकी कला कौशल में निखार आएगा, जिससे आप कुछ बड़े-बड़े निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आप किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"]

Libra Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़ें। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी को लेकर मुद्दा आपको समस्या देगा, इसलिए आप किसी ऐसे काम में आगे ना बढ़ें।
आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए आप उनको समय दें और काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। आपके विरोधी आपको किसी वाद-विवाद में फंसाने की कोशिश करेंगे। आपको बुद्धि का प्रयोग करना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"]

Scorpio Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी थी, तो उसके लिए पूरा होने की संभावना है। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"]

Sagittarius Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी परिवार के सदस्य पर कोई फैसला ना डालें और उन्हें काम को लेकर सलाह अवश्य दें।
संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"]

Capricorn Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में एहतियात बरतने के लिए रहेगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में आप किसी अजनबी से कोई लेन-देन ना करें।
नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों पर नजर रखेंगे, इसलिए आपके आपको अपने कामों पर ध्यान देना होगा। यदि आप धन को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों और भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"]

Aquarius Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियां भरपूर रहेगी। भगवान जी की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपके बेवजह के दोस्तों में कड़वाहट होने की संभावना है।
माता जी आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसे लेकर ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने आलस्य को त्यागकर काम में जुट सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"]

Pisces Daily Horoscope[/caption]
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे। आपको कुछ अपरिचित लोगों से भी मदद मिलने की संभावना है। आप अपने मन में कुछ नया करने की ठान सकते हैं।
सिंगल लोग यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपके कामों में यदि चुनौतियां आएंगी, तो आप उनसे घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।