Skip to content

UK News: घर की तलाशी लेने गया पुलिसकर्मी, अलमारी में दिखी अंडरवियर तो कर डाली ऐसी हरकत कि हो गई जेल

UK News: घर की तलाशी लेने गया पुलिसकर्मी, अलमारी में दिखी अंडरवियर तो कर डाली ऐसी हरकत कि हो गई जेल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद ब्रिटेन। UK News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी घर की तलाशी के दौरान महिला का अंडरवियर चुराकर अपने जेब में डाल लेता है और ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है।

पुलिस अधिकारी को जेल की सजा

दरअसल ब्रिटेन ( UK ) में एक पुलिस अधिकारी को जेल की सजा सुनाई गई है। पुलिसकर्मी ने एक महिला के घर की तलाशी के दौरान उसका अंडरवियर चुरा लिया। पुलिसकर्मी का नाम मार्सिन जिलिंस्की है जिसकी वीडियो महिला ने टिकटॉक पर वायरल कर दी है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

यह घटना पिछले साल सितंबर 2024 की है जब हर्टफोर्डशायर पुलिस में कार्यरत जिलिंस्की ने एक गिरफ्तार महिला के घर की तलाशी ली थी। महिला ने अपने पोस्ट में बताया, “मेरे पति ने पुलिस को घर में तलाशी लेने की अनुमति दी थी। मुझे एक झूठे आरोप में गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

चार महीने की सजा

जब महिला पुलिस हिरासत में थी तब उसके घर की तलाशी ली गई। इसी दौरान जिलिंस्की ने उसके अंडरवियर की दराज खोली और उसमें से एक गुलाबी अंडरवियर चुराकर अपनी पिछली जेब में रख लिया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सबूत सामने आने के बाद जिलिंस्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद कैम्ब्रिज क्राउन कोर्ट ने उसे चार महीने की जेल की सजा सुनाई।

Watch on Daily Samvad