Skip to content

India GDP Growth: भारत की GDP में जबरदस्त उछाल, 7.8% दर्ज हुई विकास दर

India GDP Growth: भारत की GDP में जबरदस्त उछाल, 7.8% दर्ज हुई विकास दर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। India GDP Growth: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (Real GDP) की वृद्धि दर 7.8% रही है।

वृद्धि दर 7.8%

यह पिछली वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में दर्ज की गई 6.5% की वृद्धि दर से कहीं अधिक है। पिछली 5 तिमाही में सबसे ज्यादा GDP ग्रोथ रेट है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी रु47.89 लाख करोड़ अनुमानित है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यह 44.42 लाख करोड़ थी, जो 7.8% की वृद्धि दर दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

आंकड़ों से पता चलता है कि मजबूत घरेलू मांग, निवेश में तेजी और नीतिगत सुधारों के चलते अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रफ्तार भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाए रखेगी।

कौन से क्षेत्र किस रफ्तार से बढ़ रहे आगे

  • कृषि और संबद्ध क्षेत्र की विकास दर (GVA) 3.7 प्रतिशत रही, 2024-25 की पहली तिमाही में 1.5 प्रतिशत थी।
  • मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ रेट 7.6 प्रतिशत के मुकाबले 7.7 प्रतिशत रही।
  • ट्रेड, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन सर्विसेज की ग्रोथ 5.4 प्रतिशत से बढ़कर 8.6 प्रतिशत।
  • फाइनेंशियल, रियल एस्टेट की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत से बढ़कर 9.5 प्रतिशत।
  • माइनिंग की ग्रोथ निगेटिव रही, पिछले साल के 6.6 प्रतिशत की तुलना में -3.1 प्रतिशत।
  • बिजली, गैस जैसी यूटिलिटी सर्विसेज की ग्रोथ भी 10.2 प्रतिशत से घटकर 0.5 प्रतिशत पर आ गई।

Watch on Daily Samvad