यह भी पढ़ें: भाजपा के दो बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, राजनीति गरमाई
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के युवा एक तरफ जहां विभाजन की त्रासदी को जानेंगे, वहीं विस्थापित परिवार के लोग भी अपना दर्द बयां करेंगे। इस दौरान अनेक आयोजन भी होंगे। संस्कृति विभाग की देखरेख में होने वाले आयोजनों में अनेक सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। [caption id="attachment_81116" align="aligncenter" width="1200"]
Yogi Adityanath[/caption]
75 जनपदों में किया जाएगा आयोजन
भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारीजन के प्राण न्योछावर करने वालों की स्मृति में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाने का निर्णय किया गया है। इस वर्ष भी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में इसका आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित करने के साथ ही त्रासदी के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।सरकार ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिया है कि इसमें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सिंधी सभा, उत्तर प्रदेश सिंधी एकेडमी, सनातनी पंजाबी महासभा समेत अनेक सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।देववाणी संस्कृत भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति, ऋषियों की वाणी का स्पंदन और सनातन ज्ञान का अनंत स्रोत है।
यह भाषा हमारी परम्परा, प्रज्ञा और वैश्विक बौद्धिकता की आधारभूमि है। आइए, विश्व संस्कृत दिवस पर इस अमृत वाणी के संरक्षण, प्रसार और दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु संकल्पित हों। pic.twitter.com/igmsW9HRuK — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 9, 2025