डेली संवाद, नई दिल्ली।
Diwali 2025 Date: भारतीय त्योहार 'दीपावली' ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली को ‘दीपों की रोशनी’ का पर्व माना जाता है। हिंदू धर्म में
दिवाली (Diwali)
को सबसे प्रमुख और शुभ त्योहारों में गिना जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस दिन लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों, जगमगाते दीपों और खूबसूरत फूलों से सजाते हैं, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो। साथ ही घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। हर साल दीवाली की सही डेट को लेकर भक्तों के मन में कंफ्यूजन रहती है, खासकर जब अमावस्या तिथि दो दिनों तक होती है। इस साल भी यही स्थिति बन रही है।
[caption id="attachment_10016" align="aligncenter" width="800"]
Happy Diwali[/caption]
दीवाली 2025 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि (Diwali Date Confusion) की शुरुआत 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 मिनट पर होगा। पंचांग गणना के आधार पर इस साल दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त - शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक।
प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक।
दीपावली के दिन महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है। प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में की गई यह पूजा घर में सुख-समृद्धि, धन और वैभव लाती है।
[caption id="attachment_37192" align="aligncenter" width="800"]
Lord Laxmi[/caption]