Skip to content

Petrol-Diesel Price: बुधवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol-Diesel
Petrol-Diesel
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बाद भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं। आज सुबह नई कीमतें जारी कर दी गई है लेकिन आज पेट्रोल डीजल के भाव में बदलाव नहीं दर्ज किया गया है।

आम आदमी की जेब पर सीधा असर

बता दें कि ये दरें वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर पर निर्भर करती हैं। देशभर घोषणा देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) करती हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 34 पैसे सस्‍ता होकर 94.71 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 38 पैसे गिरा और 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 17 पैसे बढ़त के साथ 94.58 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 20 पैसे चढ़कर 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 30 पैसे गिरावट के साथ 95.26 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 29 पैसे गिरकर 87.73 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें मामूली रूप से गिर गई हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 65.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

Watch on Daily Samvad