Skip to content

US News: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में मचा बवाल

US News: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में मचा बवाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, वाशिंगटन। US News Charlie Kirk shot dead: अमेरिका और भारत के बीच चल रही ट्रेड डील के दौरान बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सबसे करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका (US) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अत्यंत नजदीकी चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की बुधवार को यूटा कॉलेज के एक कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद चर्चा तेज हो गई है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक हिंसा का खतरा अभी टला नहीं है। [caption id="attachment_73486" align="aligncenter" width="1200"] US President Donald Trump US President Donald Trump[/caption]

चार्ली किर्क के निधन की घोषणा

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया पर चार्ली किर्क (Charlie Kirk) के निधन की घोषणा की, और युवा संगठन टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सह-संस्थापक और सीईओ 31 वर्षीय चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की प्रशंसा करते हुए उन्हें "महान और महान" बताया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ट्रंप ने पोस्ट किया कि महान और महानतम व्यक्ति, चार्ली किर्क (Charlie Kirk) का निधन हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। [caption id="attachment_75621" align="aligncenter" width="1200"] Donald Trump Donald Trump[/caption]

चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं

सभी उन्हें प्यार करते थे और उनका आदर करते थे, खासकर मैं, और अब, वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलेनिया और मेरी संवेदनाएँ उनकी खूबसूरत पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पोस्ट किया कि सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त चार्ली किर्क (Charlie Kirk) के सम्मान में, मैं रविवार शाम 6 बजे तक पूरे अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दे रहा हूं।

संदिग्ध को हिरासत में लिया

ट्रंप (Donald Trump) ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा कि चार्ली से बेहतर संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को कोई नहीं समझ सकता था। यूटा के मेयर डेविड यंग ने बताया कि संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। [caption id="attachment_18971" align="aligncenter" width="800"] Donald Trump President of America Donald Trump President of America[/caption]

वीडियो वायरल

यूटा वैली यूनिवर्सिटी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में चार्ली किर्क (Charlie Kirk) को एक सफेद तंबू के नीचे बैठे हुए, एक हाथ में पकड़े हुए माइक्रोफोन में बोलते हुए दिखाया गया है, जिस पर "द अमेरिकन कमबैक" और "प्रोव मी रॉन्ग" के नारे लिखे थे। इसके साथ एक गोली चलती है और किर्क को अपना दाहिना हाथ ऊपर उठाते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनकी गर्दन के बाईं ओर से भारी मात्रा में खून बह रहा है। स्तब्ध दर्शकों को हांफते और चीखते हुए सुना जा सकता है, इससे पहले कि लोग भागने लगें।

Watch on Daily Samvad