डेली संवाद, मेरठ।
Parrot Kittu Goes Missing In Meerut News Update: मिट्ठू 'किट्टू' गायब हो गया है। 10 दिन पहले उड़कर लापता हुए तोते का अब तक सुराग नहीं लग सका है। जिससे उसका मालिक अरश्द उसकी तलाश में परेशान है। हाल यह है कि अरशद और उसके परिवार के 52 लोग शहर भर तोते की तलाश कर रहे हैं। कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर तोता की तस्वीर का पोस्टर चिपका रहे हैं।
अरशद ने अपने पालतू तोते
(Parrot)
को तलाश कर लाने वाले को 5 हजार रुपये नगद इनाम देने का ऐलान भी किया है। अरशद ने बतायाकि 3 साल पहले यह तोता उनके आंगन में आया था, तब वह उड़ना नहीं जानता था। परिवार ने उसे पाला और वह अब उनका अभिन्न सदस्य बन गया। किट्टू' परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना खाता था और उसे कभी पिंजरे में बंद नहीं किया गया।
[caption id="attachment_88376" align="aligncenter" width="474"]
Parrot Kittu Goes Missing In Meerut[/caption]
वर्कशाप से किट्टू गायब
मेरठ
(Meerut)
के शाहपीर गेट क्षेत्र में अरशद अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऑटो गैरेज का काम करने वाले अरशद ने 3 साल पहले एक तोता पाला था। अरशद बताते हैं कि तीन साल पहले यह तोता खुद ही उनके आंगन में आ गया था। तब वह उड़ना नहीं जानता था। तभी से उसे अपने परिवार का सदस्य बना लिया। उसका नाम दिया किट्टू। देखते ही देखते वह परिवार में सभी से घुलमिल गया। बच्चों ने भी उसकी खूब देखभाल की।
अरशद बताते हैं कि 10 दिन पहले वह अपने वर्कशॉप में कुर्सी पर बैठे हुए थे। किट्टू भी पास ही में बैठा था। वह उसके साथ खेल रहे थे। इसी बीच वह बाहर की तरफ उड़ा। पहलवान होटल की तरफ गया। फिर ओर उड़ गया। वह समझे थोड़ी देर में आ जाएगा। लेकिन नहीं आया। परिवार के सदस्य, विशेषकर बच्चे, तोते के लापता होने से काफी परेशान हैं।
कभी पिंजरे में बंद नहीं किया
अरशद कहते हैं कि परिवार में सभी ने किट्टू को बच्चे की तरह पाला। वह पिंजरे में नहीं रहता था। बच्चों के साथ ही रहता और खेलता था। वह परिवार के साथ ही डाइनिंग टेबल पर खाना खाता था। रात में सोने के लिए पिंजरे में जाता था। सुबह होते ही खुद ही पिंजरे से बाहर आ जाता था। किट्टू को कभी भी कैद में नहीं रखा। वह उसे लेकर बाहर घूमने जाते थे। अक्सर सिर्फ उसी को घुमाने के लिए बाहर निकलते थे।
[caption id="attachment_88374" align="aligncenter" width="462"]
Parrot Kittu Goes Missing In Meerut[/caption]
तलाश में जुटा पूरा परिवार
अरशद बताते हैं कि उनके परिवार में कुल 52 सदस्य हैं। सभी लोग 'किट्टू' के लापता होने से चिंतित हैं। उन्होंने तोते को खोजकर लाने वाले को 5,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। 'किट्टू' के गायब होने का मामला शाहपीर इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
अरशद ने अब शहर में जगह-जगह पोस्टर चिपकाया है। अपने लापता तोता की तस्वीर भी पोस्टर में छपवाई है। अपना मोबाइल नंबर भी लिखवाया है। इसमें उन्हें कहा है कि तोता का पता बताने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देंगे। तोते की खोजने की यह खबर चर्चा में है।