Skip to content

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का फिल्म प्रमोशन के दौरान हुआ बुरा हाल, लोगों ने मारा धक्का, काटी च्यूंटियां; देखें वीडियो

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का फिल्म प्रमोशन के दौरान हुआ बुरा हाल, लोगों ने मारा धक्का, काटी च्यूंटियां; देखें वीडियो
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Shehnaaz Gill: पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘इक कुड़ी’ को लेकर चर्चाओं में है। [caption id="attachment_47714" align="aligncenter" width="800"] Bollywood Punjabi Actress Shehnaaz Gill Bollywood Punjabi Actress Shehnaaz Gill[/caption]

लोकां ने मैंनूं च्यूंटियां वडियां- शहनाज

फिल्म के प्रमोशन के लिए कनाडा (Canada) के बैंकुवर पहुंचीं शहनाज गिल ने वहां के लोगों के साथ मिलने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वो कहती हैं कि फिल्म के लिए मुझे लोगों के धक्के खाने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कहती हैं- ‘लोकां ने मैंनूं च्यूंटियां वडियां, धक्के मारे ते मैंने भज्ज के दूजे थिएटर च लुकणा पेया’ यानी लोगों ने मुझे च्यूंटियां काटीं, धक्के दिए, जिसके चलते मुझे किसी दूसरे थिएटर में छिपना पड़ा। वीडियो में शहनाज गिल के साथ पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी नजर आ रहे हैं। Canada News Canada

देखें वीडियो

गिप्पी कहते हैं...शहनाज मैंने सुना कि फिल्म की ओपनिंग के पहले दिन तो लोग बहुत कम आए थे। तुम बहुत घबराई हुईं थीं। अब तो लोग आ रहे हैं न। इस पर शहनाज कहती हैं, अब तो रिव्यू ठीक मिल रहा है। आपकी तरफ पार्टी बनती है। इस पर गिप्पी कहते हैं कि- ठीक है मैं तुम्हें पार्टी दे दूंगा।

Watch on Daily Samvad