Skip to content

Sex Racket Busted: भाजपा नेत्री के फ्लैट में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, कई लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, वाराणसी। Sex Racket Busted: भाजपा (BJP) नेत्री के फ्लैट में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_75589" align="alignnone" width="1200"] Sex racket Busted Sex racket Busted[/caption] मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी ( Varanasi ) के सिगरा इलाके में भाजपा नेत्री के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 9 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि वहां स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बताया जा रहा है कि यह फ्लैट भाजपा नेता शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर था और उन्होंने इसे किराए पर दिया हुआ था। पुलिस को सूचना मिली कि यहां स्पा सेंटर के बहाने जिस्मफरोशी की जा रही है। जिसके चलते पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा वहां पर रेड की गई। [caption id="attachment_95430" align="alignnone" width="1200"] Sex Racket Busted Sex Racket Busted[/caption] वहीं पुलिस को फ्लैट से आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर, मोबाइल मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। फ्लैट सिगरा स्थित वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में है। इसका नंबर-112 है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लड़कियां आसपास के जिलों से आती थी।

Watch on Daily Samvad