Skip to content

Punjab News: पंजाब के युवक की इंग्लैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Punjab News: पंजाब के युवक की इंग्लैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।

संदिग्ध परिस्थिति में मौत

मिली जानकारी का मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की इंग्लैंड ( England ) में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान नमन खुल्लर (27) के रूप में हुई है जो पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर का रहने वाला था। [caption id="attachment_99517" align="aligncenter" width="1200"] मृतक नमन खुल्लर की फाइल फोटो मृतक नमन खुल्लर की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि नमन पांच साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए इंग्लैंड (England) गया था और वह बर्मिंघम (Birmingham) में एक पाकिस्तानी महिला के अधीन डिलीवरी बॉय का काम करता था। अभी तक मृतक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मदद की गुहार

वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Watch on Daily Samvad