डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर चांदी में सुबह 9 बजे 15,000 रुपये प्रति किलो गिरावट आई है।
चांदी का रेट 2,29,872 रुपये पर आ गया है।
MCX
पर चांदी में 6 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है। सोने में भी आज गिरावट देखी जा रही है। गोल्ड में भी 0.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने का भाव 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
[caption id="attachment_97492" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
इससे पहले MCX पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को रु1,52,260 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह अपने रिकॉर्ड हाई रु1,80,779 प्रति 10 ग्राम से करीब रु28,500 नीचे आ गया था।
[caption id="attachment_97928" align="aligncenter" width="1200"]
Silver Price Down[/caption]
हालांकि, गुरुवार को घरेलू बाजार में MCX गोल्ड के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत रु2,46,452 प्रति किलो पर बंद हुई, जो अपने ऑल-टाइम हाई रु4,20,048 प्रति किलो से करीब रु1,73,500 कम है।