डेली संवाद, नई दिल्ली।
Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज यानी 4 फरवरी को सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Rate) दोनों के भाव में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। निवेशकों की ताज़ा खरीदारी के चलते बीते दो दिनों से कीमती धातुओं में मजबूती बनी हुई है।
IBJA के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने
(Gold)
का भाव आज 5,096 रुपए बढ़कर 1,56,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,51,529 रुपए पर कारोबार कर रहा था। यानी सिर्फ दो दिनों में सोने की कीमत में कुल 7,879 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं चांदी (Silver Price) की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है।
[caption id="attachment_98599" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
2,82,462 पहुंची चांदी
आज चांदी 18,497 रुपए महंगी होकर 2,82,462 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि पहले इसका भाव 2,63,965 रुपए प्रति किलो था। बीते दो दिनों में चांदी कुल 22,962 रुपए महंगी हो चुकी है। हालांकि, इससे पहले कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।
सर्राफा बाजार में सोने (Gold) ने 29 जनवरी को 1,76,121 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3,85,933 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके बाद 30 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को मुनाफावसूली के चलते कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।
[caption id="attachment_96048" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
सोने-चांदी के भाव में तेजी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना (Gold) करीब 15 प्रतिशत तक टूट गया था, जबकि चांदी में भी तेज गिरावट आई थी। लेकिन जैसे ही कीमतों में स्थिरता आई, निवेशकों ने इसे खरीदारी का अच्छा मौका माना और कम दामों पर फिर से निवेश शुरू कर दिया। इसी वजह से बीते दो दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में निवेशकों को सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि धीरे-धीरे और चरणबद्ध तरीके से निवेश किया जाए, ताकि कीमतों में संभावित उतार-चढ़ाव का जोखिम कम किया जा सके।
[caption id="attachment_79925" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
सोना खरीदते समय ध्यान रखें
वहीं ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।
इसके अलावा खरीदारी से पहले सोने (Gold Rate) की कीमत को अलग-अलग भरोसेमंद सोर्सेज, जैसे IBJA की वेबसाइट, से जरूर क्रॉस चेक कर लें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।