डेली संवाद, नेपाल।
Bus Accident: यात्रियों से भरी एक बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल (
Nepal
) में पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी एक बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए है। मरने वालों में 6 महिलाएं और 12 पुरुषों शामिल हैं।
[caption id="attachment_103224" align="alignnone" width="1200"]
Nepal Bus Accident[/caption]
नदी में गिरी बस
बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। यह दुर्घटना बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-3 स्थित चिनाधारा-चारौंदी इलाके में हुई, जो काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में है। अंधेरे और तेज बहाव के बीच बस सीधे नदी में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। मृतकों और घायलों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी बताया गया है। दुर्घटनास्थल से सभी घायलों को निकाल लिया गया है। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को उपचार के लिए काठमांडू रेफर किया गया है।
[caption id="attachment_103225" align="alignnone" width="1200"]
Nepal Bus Accident[/caption]
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका है कि तेज रफ्तार बस हादसे की वजह हो सकती है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।