Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की एंट्री, 6 दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही लोगों को आखिरकार भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज, 2 जुलाई से शुरू होने वाले अगले छह दिनों के लिए राज्य भर में कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ चुका है और आने वाले कुछ दिनों में इसका असर पूरे राज्य में महसूस किया जाएगा।

हल्की से मध्यम बारिश

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों के लिए 2 से 6 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं 2 से 4 और 6 जुलाई तक कुछ जिलों में भारी बारिश की भी आशंका है। मानसून के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। जानकारी अनुसार, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और संगरूर सहित अधिकांश जिलों के लिए गरज, तेज हवाओं और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाएगा।