Haryana News: हरियाणा में टेली-ईसीजी सेवा बनी दिल के मरीजों के लिए सहारा, डेढ़ महीने में 131 गंभीर मामलों की हुई पहचान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा में शुरू की गई टेली-ईसीजी सेवा हृदय रोगियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। इस अत्याधुनिक जांच सुविधा के जरिए महज सवा महीने में 131 गंभीर हृदय संबंधी मामलों की समय रहते पहचान की गई, जिससे मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सका।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टेली-ईसीजी सेवा के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी मरीजों की जांच संभव हो रही है। विशेषज्ञों की सलाह समय पर मिलने से गंभीर स्थिति वाले मरीजों को जल्द अस्पताल पहुंचाकर इलाज दिया जा रहा है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी है।