डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर व्यापक सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे के जरिए अलग-अलग जिलों के स्कूलों में मौजूद कमियों और तत्काल जरूरतों की पहचान की गई है।
अब इसी सर्वे से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर स्कूलों के विकास की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जिन स्कूलों में भवन निर्माण, मरम्मत या अन्य जरूरी सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां काम को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
सरकार की ओर से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक बजट भी समय पर जारी करने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का लक्ष्य स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल तैयार करना है।