Skip to content

Haryana News: नायब सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, 55 हजार करोड़ का निवेश और 5 लाख नौकरियों का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 15 लाख से अधिक MSME का औपचारिक पंजीकरण हो चुका है। वहीं, पदमा योजना के तहत करीब 700 एकड़ भूमि पर 15 औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

Haryana News: नायब सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, 55 हजार करोड़ का निवेश और 5 लाख नौकरियों का लक्ष्य
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में ‘हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026’ लॉन्च की। नीति लॉन्च के दौरान सीएम ने कहा कि किसी भी राज्य की समृद्धि का आकलन केवल सड़कों, इमारतों और कारखानों से नहीं किया जा सकता, बल्कि वहां के लाखों उद्यमियों की सफलता से भी होता है।

उन्होंने बताया कि नई नीति में एमएसएमई और एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए 60 महत्वपूर्ण पहल शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार ने नई नीति के माध्यम से रु55,000 करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित करने और 5 लाख से ज्यादा नए रोजगार पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए एक्सपोर्ट फ्रेट सब्सिडी में भी बढ़ोतरी की गई है। इसे रु10 लाख से बढ़ाकर रु30 लाख प्रति यूनिट प्रति वर्ष कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के छोटे और मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

हरियाणा में 15 लाख से अधिक MSME पंजीकृत

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 15 लाख से अधिक MSME का औपचारिक पंजीकरण हो चुका है। वहीं, पदमा योजना के तहत करीब 700 एकड़ भूमि पर 15 औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में Make in Haryana Industrial Policy-2026 समेत 9 क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक नीतियां लागू की जा चुकी हैं। इन नीतियों के माध्यम से सरकार ने वर्ष 2030-31 तक रु5 लाख करोड़ का नया निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

अप्रैल 2027 में होगा Global Investors Summit

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी घोषणा की कि 5 से 7 अप्रैल 2027 तक Happening Haryana Global Investors Summit-2027 का आयोजन किया जाएगा। इस समिट के जरिए हरियाणा में निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने और देश-विदेश के निवेशकों को प्रदेश की औद्योगिक क्षमता से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।