Skip to content

Jalandhar News: जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर: चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद

जालंधर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी, स्पलेंडर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस को पूछताछ में अन्य चोरी के मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है।

Jalandhar News: जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर: चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर (Jalandhar) के थाना नवी बारादरी की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस (Police) का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे कई अन्य चोरी के मामलों का खुलासा होने की संभावना है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय विवेक कुमार निवासी गली नंबर-3, शीतल नगर और 20 वर्षीय दीपक निवासी शीतल नगर के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चोरी की प्लैजर स्कूटी पर बस स्टैंड से कैंट रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कैंट रोड पर नाकाबंदी कर दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

रिमांड के दौरान बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया। अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बिना नंबर वाली स्पलेंडर बाइक, प्लैजर स्कूटी (PB08BL6746), रेडमी 5G मोबाइल और इंफिनिक्स मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। 12 अक्टूबर 2025 को थाना डिवीजन नंबर-1 में भी दोनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान वाहन चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।