Skip to content

Jalandhar News: मेयर वनीत धीर ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पार्षद पुत्र अंशुमन कालिया को AAP में शामिल करवाया

अंशुमन कालिया को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक बावा हैनरी के करीबी नेताओं में माना जाता रहा है। ऐसे में उनका आम आदमी पार्टी में शामिल होना जालंधर की राजनीतिक तस्वीर में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Jalandhar News: मेयर वनीत धीर ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पार्षद पुत्र अंशुमन कालिया को AAP में शामिल करवाया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। जालंधर की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मेयर वनीत धीर ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में पार्षद पुत्र और यूथ कांग्रेस नेता अंशुमन कालिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के आप प्रधान अमन अरोड़ा ने अंशुमन कालिया को पार्टी में शामिल करवाते हुए उनका स्वागत किया।

बावा हैनरी के करीबी

अंशुमन कालिया को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक बावा हैनरी के करीबी नेताओं में माना जाता रहा है। ऐसे में उनका आम आदमी पार्टी में शामिल होना जालंधर की राजनीतिक तस्वीर में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। खास तौर पर कांग्रेस के मजबूत गढ़ में आप की ओर से की गई इस राजनीतिक सेंध को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

संगठनात्मक स्तर पर मजबूती

अंशुमन कालिया के AAP में शामिल होने से जालंधर में आम आदमी पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा। आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदलने से जालंधर की राजनीति और अधिक गर्माने के आसार हैं।

पार्टी में शामिल होने के दौरान आप नेताओं ने अंशुमन कालिया का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से जालंधर में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।