Skip to content

Punjab News: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, पंजाब के इस जिले में 2 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

रक्खड़ पुनिया के मद्देनजर बाबा बकाला साहिब में प्रशासन ने सुरक्षा और धार्मिक माहौल को ध्यान में रखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। 28 अगस्त को मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Punjab News: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, पंजाब के इस जिले में 2 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में 27 और 28 अगस्त को शराब और तंबाकू उत्पादों पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक रक्खड़ पुनिया के मद्देनजर बाबा बकाला साहिब में प्रशासन ने सुरक्षा और धार्मिक माहौल को ध्यान में रखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। 28 अगस्त को मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा

इसे देखते हुए 27 और 28 अगस्त को शहर की सीमाओं में शराब और तंबाकू उत्पादों पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा के आदेश के अनुसार, इन दोनों दिनों में बाबा बकाला साहिब में शराब की बिक्री और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों को रखने, इस्तेमाल करने और बेचने पर भी रोक रहेगी। प्रशासन के आदेश केवल शराब की दुकानों तक सीमित नहीं हैं। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी शराब, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा।