डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में लगातार चार दिनों से जारी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। गुरुवार, 27 अगस्त को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के भाव में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
इसके बाद सोना 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले बुधवार को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी के दाम में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी 500 रुपये बढ़कर 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
24 और 22 कैरेट सोने का भाव
बाजार में 24 कैरेट सोने की बेस कीमत करीब 16,200 रुपये प्रति ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की बेस कीमत 14,850 रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है। बता दे कि बेस कीमत में टैक्स, ड्यूटी और अन्य अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं होते।
इन शहरों में सोने के भाव
शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,61,900 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। वहीं, कोलकाता और लखनऊ में 24 कैरेट सोना करीब 1,62,100 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी के भाव में तेजी
वहीं, चांदी की कीमतों में आज सुधार देखने को मिला। घरेलू बाजार और MCX में सुबह के कारोबार में तेजी के चलते खुदरा कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 27 अगस्त को देश में चांदी का भाव करीब 2.60 लाख से 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है।