Skip to content

Punjab Govt Employees Strike: जालंधर में सरकारी कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, सीएम मान से बैठक को लेकर बढ़ा विवाद

जालंधर में उस समय बवाल मच गया, जब प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। मुलाजिम यहां रोड जाम करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्के देकर हटाने की कोशिश की।

Punjab Govt Employees Strike: जालंधर में सरकारी कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, सीएम मान से बैठक को लेकर बढ़ा विवाद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Govt Employees Strike: पंजाब में आज 7 लाख से अधिक सरकारी मुलाजिम और पेंशनर DA समेत 8 मांगों को लेकर महा हड़ताल पर हैं। इसके चलते सरकारी दफ्तर, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में OPD सेवाएं बंद हैं।

इसी बीच जालंधर (Jalandhar) में उस समय बवाल मच गया, जब प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। मुलाजिम यहां रोड जाम करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्के देकर हटाने की कोशिश की। जिसमें कुछ मुलाजिम सड़क पर बैठ गए।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जालंधर स्थित PAP में सीएम के साथ कर्मचारी संगठनों की मीटिंग होनी थी, लेकिन सीएम ने मुलाजिमों को बाहर बैठा रखा है। उन्होंने कहा कि बातचीत तभी होगी, जब हड़ताल खत्म हो जाएगी।