Skip to content

Punjab IAS Transfer: पंजाब में IAS अफसरों के तबादले, संदीप ऋषि फिर बने नगर निगम जालंधर के कमिश्नर, पढ़ें Transfer List

पंजाब सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। संदीप ऋषि को दोबारा नगर निगम जालंधर का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि निकास कुमार का तबादला कर दिया गया। संदीप ऋषि को GMADA का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

Punjab IAS Transfer: पंजाब में IAS अफसरों के तबादले, संदीप ऋषि फिर बने नगर निगम जालंधर के कमिश्नर, पढ़ें Transfer List
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab IAS Transfer News: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि को एक बार फिर नगर निगम जालंधर का कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वह गमाडा (GMADA) का कार्यभार भी संभालेंगे।

वहीं, वर्तमान में नगर निगम जालंधर का कार्यभार संभाल रहे निकास कुमार का तबादला कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संदीप ऋषि इससे पहले भी नगर निगम जालंधर में कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शहर के कई विकास कार्यों और प्रशासनिक फैसलों के चलते उनका कार्यकाल चर्चा में रहा था। अब उनकी दोबारा वापसी से नगर निगम के लंबित विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

IAS Transfer Posting.jpeg

पंजाब सरकार समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के तबादले करती रही है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल भी प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।