Skip to content

Punjab News: पुलिस अफसर पर बड़ी कार्रवाई, ऑडी से हेरोइन और अवैध हथियार बरामद; गिरफ्तार

फिरोजपुर पुलिस ने पूर्व काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस बरामद किए गए।

Punjab News: पुलिस अफसर पर बड़ी कार्रवाई, ऑडी से हेरोइन और अवैध हथियार बरामद; गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: फिरोजपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से एक ऑडी-20 कार (PB-05-AC-6517) और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, थाना घल्ल खुर्द के SHO को सूचना मिली थी कि इंस्पेक्टर बलदेव सिंह अपनी ऑडी कार में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार लेकर जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध ऑडी कार को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने कार सवार बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Inspector Baldev Singh served in Counter Intelligence.jpg

3.35 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके साथ ही 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 जिंदा कारतूस भी पुलिस के हाथ लगे। पुलिस ने आरोपी के 6 मोबाइल फोन और ऑडी कार को भी कब्जे में ले लिया है।

इस मामले में थाना घल्ल खुर्द में FIR नंबर 132 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 और Arms Act की धाराओं 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है।

बरामद नशे और हथियारों के स्रोत की जांच

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास बरामद हेरोइन और हथियार कहां से आए थे।

जांच में आरोपी के संभावित संपर्कों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।