Skip to content

Punjab News: पंजाब में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर खड़े सरपंच पति को बनाया निशाना

तरनतारन में अकाली दल से जुड़ी सरपंच के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के पीछे नशे को लेकर विवाद और पारिवारिक विवाद समेत अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Punjab News: पंजाब में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर खड़े सरपंच पति को बनाया निशाना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: तरनतारन में शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 50 वर्षीय नवप्रीत सिंह शुक्रवार रात अपने घर के बाहर दोस्त अमृत सिंह के साथ खड़े थे।

इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली नवप्रीत सिंह के दिल में जा लगी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर के बाहर खड़े थे नवप्रीत सिंह

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात गांव में बाबा बुड्ढा साहिब मेले के लिए लंगर की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान नवप्रीत सिंह अपने दोस्त अमृत सिंह के साथ घर के बाहर खड़े थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

अचानक हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Sarpanch's husband Navpreet Singh murdered in Tarn Taran.jpg

नशे को लेकर विवाद में हत्या का आरोप

परिवार और अकाली दल की हलका इंचार्ज कंचनप्रीत कौर रंधावा ने आरोप लगाया कि नवप्रीत सिंह गांव में नशे की बिक्री का विरोध करते थे। आरोप है कि गांव के एक युवक सोनू को नशा बेचने से रोकने को लेकर उनका विवाद चल रहा था।

कंचनप्रीत कौर रंधावा के मुताबिक, सोनू ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर नवप्रीत सिंह पर फायरिंग की। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच

पुलिस हत्या के पीछे अलग-अलग कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नवप्रीत सिंह का पारिवारिक विवाद भी चल रहा था, इसलिए हत्या को इस एंगल से भी जांचा जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के इलाके में भी पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

SP ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

SP (I) रिपुतपन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए DSP सुखबीर सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।