Skip to content

Delhi CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से हड़कंप, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 250 ट्रेनें रद्द, इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक, पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद होने, 250 ट्रेनों के रद्द होने और इंटरनेट सेवाओं पर रोक की खबर। जानें स्कूल-कॉलेज और रेलवे पर असर।

Delhi CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से हड़कंप, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 250 ट्रेनें रद्द, इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक, पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi CJP Protest: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रदर्शन को देखते हुए मेट्रो, रेलवे, स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट सेवाओं पर असर पड़ने की खबर है।

कनॉट प्लेस के पास इंदिरा चौक पर सुबह प्रदर्शनकारी जुटने लगे थे। पुलिस ने सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें वहां से हटाया। कुछ प्रदर्शनकारियों के सार्वजनिक शौचालय में छिपे होने की भी जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार, 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन बंद होने की खबर

प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली जिले में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। प्रमुख सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले मेट्रो की आधिकारिक एडवाइजरी जरूर जांच लें।

Delhi CJP Protest
Delhi CJP Protest

250 ट्रेनों पर असर, रेलवे स्टेशनों पर भी पाबंदियां

प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन परिचालन प्रभावित होने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किए जाने की बात कही गई है। यात्रियों को अपनी ट्रेन का स्टेटस रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जांचने की सलाह दी गई है।

इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की रोक

प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का आदेश जारी किए जाने की जानकारी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह पाबंदी शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक लागू रहने वाली है। जनपथ, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में इंटरनेट बंद रहने की बात कही गई है।

स्कूल-कॉलेजों की पढ़ाई और परीक्षाएं प्रभावित

मेट्रो सेवाओं में संभावित बाधा और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली के कुछ स्कूलों और कॉलेजों ने अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। कुछ संस्थानों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला लिया है, जबकि कुछ कॉलेजों में परीक्षाएं स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा

जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, जनपथ रोड और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी गश्त कर रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर किसी अप्रिय घटना को रोकना है।