अवैध कॉलोनियों के लाखों लोगों को सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा मकान का मालिकाना हक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 21 Nov 2019

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में रह रहे लाखों लोगों को तोहफा देते हुए उन्हें मकान का मालिकाना हक देने वाले विधेयक को मंजूरी दी। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने वाला विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में ही लाया जाएगा।

इस योजना का नाम उदय (प्रधानमंत्री अनधिकृत कॉलोनी आवास अधिकार योजना) दिया गया है। पिछले महीने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली की 1800 के करीब अवैध कॉलोनियों को नियमित किए जाने का ऐलान किया था। इन कॉलोनियों को अधिकृत करने की मांग पिछले कई दशक से चली आ रही है।

79 गांव शहर में शामिल

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीडीए के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में 79 गांवों की श्रेणी को बदलकर शहरीकृत कर दिया है। इससे इन गांवों में रहने वाले लगभग 6 से 8 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इन गांवों को नगर निगम एक्ट 1957 की धारा 507 के तहत शहरीकृत घोषित किया गया है।

नियमित कॉलोनी के लाभ

दिल्ली के जिन गांवों को शहरीकृत किया गया है उन्हें नियमित कॉलोनियों वाले सभी लाभ मिलने लगेंगे। गांवों के लोगों को संपत्ति के मालिकाना हक के आधिकारिक दस्तावेज मिल जाएंगे। जन सुविधाएं बढ़ेगी और लोग जमीन पर गृह निर्माण के लिए कर्ज भी ले सकेंगे। एलजी ने गांवों में भूमि विवाद को खत्म करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है। गांवों में भूमि विवाद से जुड़े मुकदमे वापस होंगे।

कच्ची कॉलोनी में नहीं मिलता मालिकाना हक

अनाधिकृत कॉलोनियां कच्ची कॉलोनियों की श्रेणी में आती हैं। ऐसी कॉलोनियों में रजिस्ट्री नहीं होती। पॉवर ऑफ अटॉर्नी से मालिकाना हक दिया जाता है। ऐसी अधिकांश कॉलोनियों में नाले व सीवर लाइन नहीं है। ये कॉलोनियां बिना योजनागत व नक्शे से प्राइवेट बिल्डरों द्वारा काटी गई हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *