Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बड़ा हादसा, बीच रोड खंभे समेत कारों पर गिरा ट्रांसफर, बिजली की नंगी तारों से मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Big accident in Jalandhar- जालंधर (Jalandhar) में अभी अभी बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई, लेकिन इस हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया है।

जालंधर में बड़ा हादसा, बीच रोड खंभे समेत गिरा ट्रांसफर
जालंधर में बड़ा हादसा, बीच रोड खंभे समेत गिरा ट्रांसफर

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में लम्मा पिंड चौक के पास होशियारपुर रोड पर चुंगी के पास अचानक बिजली का ट्रांसफर खंभे समेत बीच रोड पर गिर गया। जिससे दो कारों को नुकसान पहुंचा है।

जालंधर में बड़ा हादसा, बीच रोड खंभे समेत गिरा ट्रांसफर
जालंधर में बड़ा हादसा, बीच रोड खंभे समेत गिरा ट्रांसफर

पुलिस और बिजली विभाग के मुलाजिम पहुंचे

सूचना पाकर मौके पर पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड के साथ बिजली विभाग के अफसर पहुंचे हैं। बीच रोड पर खंभे समेत बिजली का ट्रांसफर गिरने से सड़क पर जाम लग गया। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

https://youtu.be/U1QGLC51eRw

Watch on Daily Samvad