Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 पार्षद AAP में शामिल, जाने वजह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: राजनीति में इस वक्त बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल, पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में आज भोगपुर नगर कौंसिल चुनाव जीतने वाले 6 कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से भोगपुर नगर कौंसिल को लेकर कांग्रेस के नेता प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। मगर अब जिन कांग्रेस के 6 पार्षदों ने पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की देखरेख में आप जॉइन कर ली है।

Congress councilor joined Aam Aadmi Party.
Congress councilor joined Aam Aadmi Party.

13 में से 8 सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने आज ये बड़ा झटका दिया है, क्योंकि भोगपुर नगर कौंसिल में कांग्रेस का प्रधान बनना तय था। मगर, 6 पार्षदों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस के पास अब बहुमत नहीं रहा। जिससे अब आम आदमी पार्टी ही भोगपुर नगर काउंसिल में अपना प्रधान बनाएगी।

इस चुनाव में 13 वार्डों में कांग्रेस के 8 नेताओं ने जीत हासिल की थी। जबकि आप पार्टी की ओर से 5 नेताओं ने जीत हासिल की थी। अब 6 नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के बाद जल्द आम आदमी पार्टी प्रधान के नाम का ऐलान कर सकती है।

Protest
Protest

कांग्रेसियों ने 3 दिन पहले किया था हंगामा

यह भी बता दें कि, तीन दिन पहले यानी बुधवार को नगर कौंसिल भोगपुर के प्रधान चुने जाने के दौरान कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने हंगामा कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आदमपुर हलके के एसडीएम जानकर प्रधान चुनने की प्रक्रिया छोड़कर वहां से चले गए हैं। विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और उनके समर्थकों ने जमकर आम आदमी पार्टी सरकार और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की थी।

इस दौरान नगर कौंसिल भोगपुर के पार्षदों के बीच प्रधान के चुनाव दौरान माहौल तनाव हो गया था। इस दौरान चुनाव कराने आए आदमपुर के एसडीएम और अन्य अधिकारी बिना बताए चले गए थे। इस पर कांग्रेसी गुस्सा उठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=iTahUbRX46U

Watch on Daily Samvad