Skip to content

Jalandhar News: अब क्या हुआ ऐसा की कुल्हड़ पिज्जा कपल ने छोड़ा देश? पढ़ें

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से विवादों से घिरा हुआ कपल ने अब भारत छोड़ने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

चर्चा है कि कुल्हड़ पिज्जा दंपती सहज अरोड़ा (Sahaj Arora) और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब (India) छोड़कर ब्रिटेन (Britain) चले गए हैं। पिछले कुछ महीनों में दंपती को कई विवादों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

Kulhad-Pizza-Couple-News
Kulhad-Pizza-Couple

तलाक लेने की उड़ी थी अफवाह

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया था। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा छिड़ी हुई थी। हालांकि अब दोनों एक साथ अपने बच्चे सहित यूके मूव होने जा रहा हैं।

बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।

देश में पहली बार कुल्हड़ में पिज्जा बनाया

पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाते रास्ते पर स्थित कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा देश में पहली बार कुल्हड़ पिज्जा नाम से पिज्जा बनाया था। जिसके बाद नई चीज देखकर फूड ब्लॉगर्स आने लगे तो पूरे पंजाब के साथ-साथ कपल देश में काफी मशहूर हो गया। दुकान के बाहर काउंटर लगाकर सहज ने काम शुरू किया था।

viral-video
viral-video

अश्लील वीडियो हुए थे वायरल

इसके बाद कपल दोबारा तब चर्चा में आया जब उन्हीं के रेस्टोरेंट में काम करनी वाली एक कर्मचारी ने दोनों के कुछ निजी और अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो वायरल हुआ, तो पहले कपल ने कहा कि उक्त वीडियो फेक है। मगर, जब कपल का ये बयान सामने आया तो एक और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद कपल द्वारा मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी।

जालंधर में थाना-4 की पुलिस ने सहज के बयान पर आरोपी पूर्व कर्मचारी तनिशा वर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि जॉब के दौरान लड़की का मोबाइल जमा कर लेते थे।

बीच में एक दिन सहज अरोड़ा ने लड़की का फोन यूज किया था। पुलिस ने उक्त लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच जब वह एक पॉडकास्ट में पहुंचा, तो उन्होंने माना कि उक्त वीडियो उन्होंने बनाया था। मगर ये नहीं सोचा था कि वो वायरल हो जाएगा।

Watch on Daily Samvad