Skip to content

Punjab News: खड़ी कार में अचानक लगी भयानक आग, मुश्किलों से पाया काबू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज सिविल सर्जन दफ्तर के सामने पार्किंग में खड़ी अर्टिगा कार में अचानक आग (Fire) लग गई। आग किन कारणों से लगी, इस बारे अभी पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

लोगों ने कार में आग लगी देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई। घटना स्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

A car caught fire in front of the Civil Surgeon's office in Ludhiana.
A car caught fire in front of the Civil Surgeon's office in Ludhiana.

इस कारण लगी आग

दमकल विभाग के अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि आज कंट्रोल पर सूचना मिली थी कि पैवेलियन मॉल नजदीक सिविल सर्जन दफ्तर के सामने एक कार में आग लग गई है। मौके पर पहुंच आस-पास के वाहनों को हटवाया। कड़ी मुशक्कत के बाद किसी तरह आग को काबू किया।

आशंका जाहिर की जा रही है कि गाड़ी के इंजन में शार्ट सर्किट होने से आग लगी, जिससे कार का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की आग चलती कार में नहीं लगी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अर्टिगा कार किसकी है, इस बारे पता किया जा रहा है।

Watch on Daily Samvad