Skip to content

Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मौके पर दो लोगों की मौत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब (Punjab) से दुखदाई खबर है। लुधियाना (Ludhiana) जिले के खन्ना (Khanna) में नेशनल हाईवे (National Highway) पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां गन्ने के ढेर के नीचे दबने से 2 किसानों की मौत हो गई। उक्त हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के बेकाबू होने के कारण हुआ।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह (35) निवासी माजरी (पायल) और दीदार सिंह (45) निवासी माजरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल खन्ना के शवगृह में रखवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Accident in Punjab News
Accident in Punjab News

रस्सी टूटने से हादसा

जानकारी के अनुसार बुधवार रात गुरदीप सिंह अपने पड़ोसी माजरी निवासी दीदार सिंह के साथ गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में खन्ना के अमलोह रोड स्थित गन्ना मिल में जा रहे थे। जैसे ही ये लोग बहोमाजरा पहुंचे तो गन्ने के ढेर की रस्सी टूट गई। जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और इस दौरान ट्रैक्टर घूमकर रेलिंग पर चढ़ गया।

ढलान के कारण गन्ना दोनों किसानों पर गिर गया। घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर तैनात सड़क सुरक्षा बल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि राहगीरों की मदद से उन्होंने गन्ने के ढेर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

died
died

रास्ते में मौत हो गई

गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीदार सिंह को इलाज के लिए खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

Watch on Daily Samvad