Skip to content

Punjab News: बस से सफर करने वाले ध्यान दें, 3 दिन सेवा रहेगी ठप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में बस से सफर करने वालों के लिए जरुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य में सरकारी बस सेवा 3 दिन के लिए बाधित रहने वाली है। 6, 7 और 8 जनवरी को पीआरटीसी और पनबस (Punbus) की बसें नहीं चलेंगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ (Chandigarh) में मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके चलते 6, 7 और 8 जनवरी को सरकारी बसों में सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मोहिंदर भगत से की थी मुलाकात

अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने पंजाब भर के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया था।

इस सिलसिले में पिछले महीने जालंधर डिपो 1 और 2 के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत और दोआबा के विभिन्न विधायकों से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

मांगों से अवगत कराया

कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधान बिक्रमजीत सिंह, सतपाल सिंह सत्ता, जसबीर सिंह, वरिष्ठ नेता चानन सिंह चन्ना समेत अन्य लोग कर रहे थे। यूनियन पदाधिकारियों ने महेंद्र भगत को ज्ञापन सौंपकर यूनियन की मांगों से अवगत कराया।

मंत्री व विधायकों को ज्ञापन सौंपने के बाद यूनियन ने स्थानीय बस स्टैंड पर भी संबोधित किया। बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने में हो रही देरी के चलते यूनियन को संघर्ष का बिगुल फूंकने पर मजबूर होना पड़ रहा है।