Skip to content

Punjab News: पंजाब में गन पॉइंट पर वारदात, किसान को किया अगवा

Punjab News: पंजाब में गन पॉइंट पर वारदात, किसान को किया अगवा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब में बन्दुक की नोक (Gun Point) पर एक किसान को पीटने की खबर आई है। दरअसल, फाजिल्का (Fazilka) में 25 से 30 लोगों ने पिस्टल की नोक पर किसान को किडनैप कर उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पीड़ित विजय कुमार लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्राला लेकर फाजिल्का की ओर जा रहे थे, तब लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने न केवल विजय कुमार का मोबाइल और नकदी छीन ली, बल्कि उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर शहर में घुमाते रहे।

Farmer giving information about the case.
Farmer giving information about the case.

आरोपी फरार

इस दौरान आरोपियों ने दो-तीन बार गाड़ियां भी बदलीं। बाद में उन्होंने पीड़ित को फाजिल्का शहर में एक पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की जड़ में खेत में लगे पेड़ों को लेकर चल रहा विवाद है।

फाजिल्का के डीएसपी तरसेम मसीह के अनुसार, यह मामला गांव बांडीवाला का है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जबकि उधर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Watch on Daily Samvad