Skip to content

Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने ठगे लाखों, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर भोले भाले लोगों से हजारों-लाखों रूपए ठगने के मामले थम नहीं रहें है। अब एक ऐसा ही मामल पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) से सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

दरअसल, थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को न्यूजीलैंड (New Zealand) भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में एक ट्रैवल एजेंट (Travel Agent) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

9 लाख रुपए में सौदा तय

फिलहाल अभी आरोपी ट्रैवल एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। प्राप्त विवरण के अनुसार विजय प्रकाश निवासी मोहल्ला लक्ष्मी नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपना कॅरियर बनाने के लिए न्यूजीलैंड जाना चाहता था।

इस दौरान मोहल्ले में ही रहते एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात ट्रैवल एजेंट सुरजीत सिंह वासी भोरा सदर बंगा एस.बी.एस. नगर के साथ करवाई। उसने उससे बात कर न्यूजीलैंड भेजने के लिए 9 लाख रुपए में सौदा तय हो गई। इसके बाद 6 लाख रुपए और पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ट्रेवल एजेंट को दे दिए। एजेंट ने उसे वीजा दे दिया। लेकिन जब चेक करवाया तो वह जाली निकला।

केस दर्ज

एजेंट के साथ बात की तो उसने कहा कि वह अभी वीजा व टिकट भेजता है। बाकी के 3 लाख रुपए दे दो। इसके बाद उसने 3 लाख रुपए दे दिए। एजेंट ने उसे वीजा व टिकट भेज दी। चैक करवाने पर वह भी नकली निकले। इसके बाद उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो एजेंट का नंबर बंद था।

तंग आकर इसकी शिकायत थाना सिटी पुलिस को कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रेवल एजैंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Watch on Daily Samvad