Skip to content

Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। आज यानी 07 मार्च, 2025 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 69.60 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 66.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 07 मार्च, 2025 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं। नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है।

Watch on Daily Samvad